Manba Finance IPO : महाराष्ट्र की NBFC कंपनी मनबा फाइनेंस फंड जुटाने के लिए अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ का पूरा फंड कंपनी इस्तेमाल करेगी। ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक आईपीओ के तहत 1.25 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।
