Manba Finance IPO: ओपनिंग के एक घंटे के अंदर ही हो गया फुली सब्सक्राइब, रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा अब तक 23 गुना भरा

Manba Finance IPO: इस पब्लिक इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हेम सिक्योरिटीज है। रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। मनबा फाइनेंस का वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 44 प्रतिशत बढ़कर 191.63 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध मुनाफा 90 प्रतिशत के उछाल के साथ 31.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Sep 23, 2024 पर 3:41 PM
IPO से पहले Manba Finance ने 8 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 45.25 करोड़ रुपये जुटाए।

Manba Finance IPO: नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी मनबा फाइनेंस का पब्लिक इश्यू आज 23 सितंबर से ओपन हो गया। केवल एक घंटे के अंदर ही यह फुली सब्सक्राइब हो गया। दोपहर 3.30 बजे तक यह 18 गुना भर चुका था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 1.67 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 29.12 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 22.80 गुना भर चुका था।

IPO से पहले कंपनी ने 20 सितंबर को 8 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 45.25 करोड़ रुपये जुटाए। इश्यू 25 सितंबर को बंद होगा। मनबा फाइनेंस अपने IPO से 150.84 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 26 सितंबर को फाइनल हो सकता है। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 30 सितंबर को होगी।

Manba Finance IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज


बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 114-120 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 125 शेयर रखा गया है। IPO में 1.26 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के​ लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। IPO से हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी भविष्य की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए कैपिटल बेस बढ़ाने के लिए करेगी।

IIFL होम फाइनेंस और 'समस्ता' का अगले 18 महीनों में आ सकता है IPO, कंपनी के को-फाउंडर ने बताया प्लान

किस तरह की पेशकश करती है कंपनी

कंपनी नए टूव्हीलर, थ्रीव्हीलर, इलेक्ट्रिक टूव्हीलर, इलेक्ट्रिक थ्रीव्हीलर, यूज्ड कार के लिए फाइनेंशियल सॉल्यूशंस के साथ छोटे बिजनेस लोन और पर्सनल लोन की पेशकश करती है। Manba Finance के कॉरपोरेट प्रमोटर्स मनबा इनवेस्टमेंट्स एंड सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, एवलॉन एडवायजरी एंड कंसल्टेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, मनबा फिनकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड, मनबा इनफोटेक एलएलपी और मनीष किरीटकुमार शाह (HUF) हैं।

किस भाव पर लिस्ट हो सकता है शेयर

ग्रे मार्केट में Manba Finance का शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 120 रुपये के ऊपर 64 रुपये या 53.33 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस बेसिस पर शेयर 184 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

IPO Listing: 24 सितंबर को इन 3 कंपनियों की होगी लिस्टिंग, मजबूत सब्सक्रिप्शन के बाद GMP का क्या है इशारा?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।