Manba Finance IPO: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) मनबा फाइनेंस का आईपीओ 23 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। यह अगले सप्ताह आने वाला दूसरा आईपीओ होगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 150.84 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 25 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए 114-120 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के इक्विटी शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।
