Get App

Manipal Payment and Identity Solutions IPO: क्रेडिट-डेबिट कार्ड बनाने वाली कंपनी लाएगी ₹1200 करोड़ का मेगा इश्यू, DRHP किया फाइल

Manipal Payment and Identity Solutions IPO: कंपनी का एक बड़ा क्लाइंट बेस है, जिसे यह क्रेडिट, डेबिट, स्मार्ट और सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड की सप्लाई करती है। अप्रैल में खबर आई थी कि प्रमोटर एंटिटीज- मणिपाल टेक्नोलोजिज लिमिटेड और मणिपाल मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने MPISL में मिलकर 6 प्रतिशत हिस्सेदारी नुवामा को बेच दी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 10:39 PM
Manipal Payment and Identity Solutions IPO: क्रेडिट-डेबिट कार्ड बनाने वाली कंपनी लाएगी ₹1200 करोड़ का मेगा इश्यू, DRHP किया फाइल
IPO से MPISL की वैल्यूएशन करीब 12,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

पेमेंट और आइडेंटिटी कार्ड बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड (MPISL) ने अपने IPO की मदद से 1,200 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया है। खबर है कि कंपनी ने कॉन्फिडेंशियल रूट से कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कर दिया है। कॉन्फिडेंशियल रूट कंपनियों को लिस्टिंग पर अंतिम फैसले पर पहुंचने तक गोपनीयता की सुविधा देता है। अगर जरूरी हो तो वे बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किए बिना ड्राफ्ट को वापस भी ले सकती हैं।

कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग कंपनियों को सेंसिटिव बिजनेस डिटेल्स या फाइनेंशियल मेट्रिक्स और रिस्क्स को गोपनीय रखने की इजाजत देती है, खासकर कॉम्पिटीटर्स से। दूसरी ओर स्टैंडर्ड DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइलिंग के बाद एक पब्लिक डॉक्युमेंट बन जाता है।

IPO में नए शेयरों के साथ-साथ OFS भी

IPO में नए शेयरों के साथ-साथ मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से ऑफर फॉर सेल भी रहेगा। गौतम पई परिवार के नेतृत्व में प्रमोटर्स के पास MPISL में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी हिस्सेदारी नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट सहित इंस्टीट्यूशनल और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। IPO से कंपनी की वैल्यूएशन करीब 12,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। कंपनी इसी वित्त वर्ष में IPO लाकर लिस्ट होना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें