Mankind Pharma IPO: कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट बनाने वाली दिग्गज कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) का आईपीओ आखिरी दिन ओवरसब्सक्राइब होने में सफल रहा। क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के दम पर यह जबरदस्त सब्सक्राइब हुआ। हालांकि खुदरा निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह से सब्सक्राइब नहीं हो पाया। ओवरऑल यह इश्यू 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब इसके शेयरों का इसी हफ्ते 3 मई को अलॉटमेंट फाइनल होना है। जिन्हें इसके शेयर नहीं मिल पाएंगे, उनके पैसे 4 मई को रिफंड होंगे और जिन्हें शेयर मिल जाएंगे, उनके डीमैट खाते में इसे 5 मई को भेज दिया जाएगा। इसके बाद अगले हफ्ते 8 मई को शेयरों की लिस्टिंग है। ग्रे मार्केट से जो संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक इसके शेयर 8 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन दे सकते हैं।
