Get App

Mankind Pharma IPO: Manforce की पैरेंट कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

Mankind Pharma IPO: मैनकाइंड फार्मा के 4,326 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे। ओएफएस विंडो के जरिए 4 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी। सब्सक्रिप्शन के लिए यह इश्यू अगले हफ्ते खुलेगा और ग्रे मार्केट की बात करें तो शेयर मजबूत दिख रहे हैं। कारोबार के लिहाज से भी यह काफी दमदार कंपनी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 19, 2023 पर 2:44 PM
Mankind Pharma IPO: Manforce की पैरेंट कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत
Mankind Pharma का सबसे अधिक फोकस घरेलू मार्केट पर है और वित्त वर्ष 2022 के नतीजों के हिसाब से यहां से उसे 97.60 फीसदी रेवेन्यू हासिल होता है। इसके करीब 36 ब्रांड्स हैं।

Mankind Pharma IPO: सबसे अधिक बिकने वाले कॉन्डोम ब्रांड में शुमार मैनफोर्स (Manforce) की पैरेंट कंपनी मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स हो गया है। मैनकाइंड फार्मा ने 4326 करोड़ रुपये के इश्यू के लिए 1026-1080 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए अगले हफ्ते 24 अप्रैल को खुलेगा। कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 4 करोड़ से अधिक शेयरों की बिक्री करेंगे। अब अगर ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से 80 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

Mankind Pharma IPO की डिटेल्स

मैनकाइंड फार्मा के 4,326 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे। ओएफएस विंडो के जरिए रमेश जुनेजा 37.1 लाख, राजीव जुनेजा 35.1 लाख, शीतल अरोड़ा 28 लाख , केयर्नहिल सीआईपीईएफ 1.74 करोड़, केयर्नहिल सीजीपीई 26.2 लाख, बेईज 99.6 करोड़ और लिंक इनवेस्टमेंट 50 हजार शेयरों की बिक्री करेंगे। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 24 अप्रैल को खुलेगा। इसके लिए 1026-1080 रुपये का प्राइस बैंड और 13 शेयरों का लॉट तय किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें