Get App

Maxposure IPO : दो दिनों में 190 गुना भर गया आईपीओ, रिटेल निवेशकों ने लगा दी पैसों की झड़ी

Maxposure IPO : इसे कुल 77.46 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 40.68 लाख शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा दांव रिटेल निवेशकों ने लगाया है। इसमें पैसा लगाने के लिए 17 जनवरी तक मौका रहेगा। 20.26 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 31-33 रुपये प्रति शेयर है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jan 16, 2024 पर 9:08 PM
Maxposure IPO : दो दिनों में 190 गुना भर गया आईपीओ, रिटेल निवेशकों ने लगा दी पैसों की झड़ी
Maxposure के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Maxposure IPO : दिल्ली बेस्ड कंपनी Maxposure के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 190.43 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 77.46 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 40.68 लाख शेयर हैं। इसमें सबसे ज्यादा दांव रिटेल निवेशकों ने लगाया है। इसमें पैसा लगाने के लिए 17 जनवरी तक मौका रहेगा। 20.26 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 31-33 रुपये प्रति शेयर है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

Maxposure के आईपीओ में सबसे ज्यादा रिटेल निवेशकों ने दांव लगाया है। इनके लिए रिजर्व हिस्से को 298.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 176.69 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 6.79 गुना भर गया है। इश्यू में 61.4 लाख नए शेयरों को बिक्री के लिए रखा गया है। इस SME IPO में ऑफर फॉर सेल नहीं है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें