Medi Assist IPO : मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज का आईपीओ आज दूसरे दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। यह आईपीओ अब तक 1.20 गुना भर गया है। इसे कुल 2.35 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 1.96 करोड़ शेयर हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक इसमें सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों ने लगाई है। निवेशक इसमें 17 जनवरी तक निवेश कर सकेंगे। इसके लिए 397-418 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है।
