Meesho IPO: अलॉटमेंट आज 8 दिसंबर को हो सकता है फाइनल, शेयर मिले या नहीं ऐसे करें चेक

Meesho IPO 3 दिसंबर को खुला था और 5 दिसंबर को बंद हुआ। QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 123.34 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 39.85 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 19.89 गुना भरा

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 9:38 AM
Story continues below Advertisement
ग्रे मार्केट में Meesho के शेयर 42 रुपये या 37.84% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Meesho IPO: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो का पब्लिक इश्यू 81.76 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। अब 8 दिसंबर को इसका अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग 10 दिसंबर को BSE, NSE पर होने वाली है। ग्रे मार्केट पर नजर डालें तो कंपनी के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 111 रुपये से 42 रुपये या 37.84% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जिन लोगों ने Meesho IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Kfin Technologies और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...

Kfin Technologies की वेबसाइट से

  • https://ipostatus.kfintech.com/ पर जाएं।
  • IPO में Meesho सिलेक्ट करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर, PAN और डीमैट अकाउंट में से किसी एक को सिलेक्ट कर डिटेल्स एंटर करें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।


BSE पर कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Meesho IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल्स एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी सब्सिडियरी MTPL में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश के लिए, सैलरी के पेमेंट के लिए, MTPL में निवेश के लिए, एक्वीजीशन और अन्य स्ट्रैटेजिक पहलों के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ की फंडिंग के लिए करेगी। बाकी पैसे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रहेंगे।

Snapdeal IPO: पेरेंट कंपनी ऐसवेक्टर ने जमा किया अपडेटेड ड्राफ्ट, रहेंगे ₹300 करोड़ के नए शेयर

Meesho की वित्तीय सेहत

 मीशो अभी तक प्रॉफिट में नहीं है। इसने अमेरिका के डेलावेयर से भारत में अपना बेस शिफ्ट किया है। इससे जुड़े खर्चों के चलते वित्त वर्ष 2025 में इसका घाटा बढ़ गया। वित्त वर्ष 2025 में मीशो का शुद्ध घाटा 305 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,941 करोड़ रुपये हो गया। टैक्स और असाधारण मदों से पहले के घाटे को छोड़कर, वित्त वर्ष 2025 में मीशो का शुद्ध घाटा 108 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में, मीशो का शुद्ध घाटा 289 करोड़ रुपये था। कंपनी पर कोई उधारी नहीं है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।