MobiKwik IPO : आईपीओ लाने की तैयारियों में लगी मोबिक्विक की कुल इनकम में 80 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। मोबिक्विक ने कहा कि मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान उसकी कुल इनकम 80 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये हो गई है।
MobiKwik IPO : आईपीओ लाने की तैयारियों में लगी मोबिक्विक की कुल इनकम में 80 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। मोबिक्विक ने कहा कि मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान उसकी कुल इनकम 80 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये हो गई है।
बीते साल यानी वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने 302.3 करोड़ रुपये की कुल इनकम दर्ज की थी।
कॉन्ट्रीब्यूशन मार्जिन में भारी बढ़ोतरी
मोबिक्विक ने कहा कि इस दौरान उसका कॉन्ट्रीब्यूशन मार्जिन 30 करोड़ रुपये से बढ़कर 145 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही उसने 2021-22 की दूसरी छमाही में ऑपरेशनल प्रॉफिट दर्ज किया।
मोबिक्विक की कोफाउंडर उपासना ताकू ने कहा, “सबसे बड़ी उपलब्धि दूसरी छहमारी में एबिटडा प्रॉफिटेबिल होना रहा है। इससे फिनटेक इनोवेशन के साथ कैपिल इफिशिएंसी भी जाहिर होती है। हमें न सिर्फ शॉर्ट टर्म गोल्स, बल्कि लॉन्ग टर्म के उद्देश्य हासिल होने का भी भरोसा है।”
अभी तक शानदार रहा क्रेडिट डिसबर्सल
वर्तमान में, कंपनी को मुख्य रूप से दो सेगमेंट- पेमेंट और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज से रेवेन्यू मिलता है। ताकू ने कहा, “हमारे प्रदर्शन से हमें भरोसा मिला है। वित्त वर्ष 23 के शुरुआती पांच महीने का क्रेडिट डिसबर्सल पूरे वित्त वर्ष 22 के बराबर रहा है।” उन्होंने कहा, इसके साथ ही हम अपने यूजर्स की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भी बढ़ा रहे हैं।
आईपीओ के लिए मिल चुकी है मंजूरी
मोबिक्विक ने जुलाई, 2021 में IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। कंपनी आईपीओ के जरिये 1,500 करोड़ रुपये और ऑफर फॉर सेल से 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। MobiKwik को नवंबर, 2022 तक आईपीओ लाने की अनुमति मिली है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।