Get App

Motisons Jewellers IPO : शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद, ग्रे मार्केट का ये है अपडेट

Motisons Jewellers IPO : शेड्यूल के मुताबिक कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 26 दिसंबर को होने वाली है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों की जबरदस्त डिमांड है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स को भी मल्टीबैगर लिस्टिंग गेन की उम्मीद है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 159.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 24, 2023 पर 8:45 PM
Motisons Jewellers IPO : शानदार सब्सक्रिप्शन के बाद मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद, ग्रे मार्केट का ये है अपडेट
Motisons Jewellers के आईपीओ को निवेशकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला।

Motisons Jewellers IPO : जयपुर के मोतीसंस ज्वेलर्स के आईपीओ को निवेशकों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिला। शेयर अलॉटमेंट के बाद अब निवेशकों को लिस्टिंग का बेसब्री से इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 26 दिसंबर को होने वाली है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों की जबरदस्त डिमांड है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स को भी मल्टीबैगर लिस्टिंग गेन की उम्मीद है। 151.09 करोड़ रुपये का यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 159.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

ग्रे मार्केट का क्या है संकेत

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का जबरदस्त क्रेज है। लिस्टिंग से दो दिन पहले आज 24 दिसंबर को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 66 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 121 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 120 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा। हालांकि, कंपनी के GMP में गिरावट भी देखी गई है। एक समय पर यह इश्यू 198.18 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।

159.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है इश्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें