Motisons Jewellers IPO : जयपुर के मोतीसंस ज्वेलर्स के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू अब तक 15.02 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 31.34 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 2.08 करोड़ शेयर हैं। इसके जरिए कंपनी 151.09 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। ज्वेलरी कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 52 रुपये से 55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
