Motisons Jewellers IPO : जयपुर के मोतीसंस ज्वेलर्स के आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 159.61 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके सभी कैटेगरी में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इसे कुल 333.12 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 2.08 करोड़ शेयर हैं। इसके जरिए कंपनी 151.09 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। ज्वेलरी कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 52 रुपये से 55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
