Motisons Jewellers IPO : जयपुर के मोतीसंस ज्वेलर्स का आईपीओ 18 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इसके जरिए कंपनी 151.09 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के शेयरों की अच्छी-खासी डिमांड दिख रही है। ज्वेलरी कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 52 रुपये से 55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। बता दें कि कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से करीब 36 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
