Motisons Jewellers IPO : जयपुर के मोतीसंस ज्वेलर्स का आईपीओ कल यानी 18 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इसके लिए 52-55 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 151.09 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 36.3 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इस बीच ग्रे मार्केट से भी इश्यू का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 192.73 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या निवेशकों को इस आईपीओ में निवेश करना चाहिए? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय।
