Get App

Motisons Jewellers IPO: कंपनी ने एंकर बुक के जरिये जुटाए 36.3 करोड़, 18 दिसंबर को खुलेगा इश्यू

इस एंकर बुक में सिर्फ दो निवेशकों ने हिस्सा लिया। यह IPO 18 दिसंबर को खुलेगा और इश्यू 20 दिसंबर को बंद हो जाएगा। एंकर बुक के तहत मेरू इनवेस्टमेंट फंड पीसीसी-सेल 1 ने 25.3 करोड़ रुपये में 46 लाख इक्विटी शेयर खरीदे और जिन्निया ग्लोबल फंड पीसीसी-सेल ड्यूकैप फंड ने 11 करोड़ में 20 लाख शेयर खरीदे

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2023 पर 10:24 PM
Motisons Jewellers IPO: कंपनी ने एंकर बुक के जरिये जुटाए 36.3 करोड़, 18 दिसंबर को खुलेगा इश्यू
मोतीसंस के पास जयपुर में चार ज्वैलरी शोरूम हैं और कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के तहत पहले ही 33 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

जयपुर की रिटेल ज्वैलरी फर्म मोतीसंस ज्वैलर्स (Motisons Jewellers) ने 15 दिसंबर को एंकर निवेशकों के जरिये 36.3 करोड़ रुपये जुटाए। इस एंकर बुक में सिर्फ दो निवेशकों ने हिस्सा लिया। यह IPO 18 दिसंबर को खुलेगा और इश्यू 20 दिसंबर को बंद हो जाएगा। एंकर बुक के तहत मेरु इनवेस्टमेंट फंड पीसीसी-सेल 1 (Meru Investment Fund PCC-Cell 1) ने 25.3 करोड़ रुपये में 46 लाख इक्विटी शेयर खरीदे और जिन्निया ग्लोबल फंड पीसीसी-सेल ड्यूकैप फंड (Zinnia Global Fund PCC-Cell Dewcap Fund) ने 11 करोड़ में 20 लाख शेयर खरीदे।

कंपनी ने बताया कि एंकर निवेशकों को 55 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 66 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं। छाबड़ा फैमिली के मालिकाना हक वाली इस कंपनी का इरादा IPO के अपर प्राइस बैंड के जरिये 151.09 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसमें 2.74 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 52-55 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

IPO से हासिल रकम में से 58 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान में किया जाएगा, जबकि 71 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के तौर पर खर्च किए जाएंगे। बाकी रकम का इस्तेमाल कंपनी की सामान्य जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। मोतीसंस के पास जयपुर में चार ज्वैलरी शोरूम हैं और कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के तहत पहले ही 33 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

अगले हफ्ते मोतीसंस समेत कुल 8 IPO शेयर बाजार में लॉन्च किए जाएंगे। इनमें मुथूट माइक्रोफाइनेंस (Muthoot Microfin), सूरज एस्टेट डिवेलपर्स (Suraj Estate Developers), हैप्पी फोर्जिंग्स (Happy Forgings),आरबीजेड ज्वैलर्स (RBZ Jewellers), क्रेडो ब्रांड्स मार्केटिंग (Credo Brands Marketing), आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) और इनोवा कैपटेब (Innova Captab) भी शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें