Multibagger IPO of 2023 : पिछले कुछ समय में बड़ी संख्या में आईपीओ ने शेयर बाजार में दस्तक दी है। निवेशकों ने इन आईपीओ में ना सिर्फ भारी दिलचस्पी दिखाई बल्कि जमकर मुनाफा भी कमाया है। इस तरह, साल 2023 ज्यादातर आईपीओ निवेशकों के लिए शानदार साबित हुआ है और अब नए साल 2024 में कुछ ही दिन रह गए हैं। पिछले कुछ महीनों में सेंसेक्स और निफ्टी 50 में भी दमदार रैली देखी गई है। सेंसेक्स ने 71500 का लेवल पार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 21500 के करीब है। यहां हमने साल 2023 के उन ब्लॉकबस्टर आईपीओ की डिटेल दी है, जिन्होंने अपने निवेशकों को बंपर मुनाफा कराया है। प्राइमरी मार्केट की बात करें तो इस साल BSE पर कुल 105 आईपीओ लिस्ट हुए हैं, जिनमें से 48 मेनबोर्ड आईपीओ हैं। इन 105 आईपीओ में से 90 आईपीओ अपने इश्यू प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।
