Muthoot Microfin IPO : मुथूट फाइक्रोफिन का आईपीओ आज 19 दिसंबर को पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक इश्यू को 2.83 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसे कुल 6.90 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 2.43 करोड़ शेयर हैं। बता दें कि पहले दिन इश्यू को 83 फीसदी सब्सक्रिप्शन ही मिला था। इसके लिए 277-291 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। 960 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू की क्लोजिंग 20 दिसंबर को होगी।
