Get App

Muthoot Microfin IPO : अंतिम दिन जमकर लगा दांव, 11.52 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Muthoot Microfin IPO : सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी 21 दिसंबर तक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है। वहीं, 22 दिसंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में इक्विटी शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी 26 दिसंबर को BSE और NSE पर अपने इक्विटी शेयर लिस्ट करेगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 9:20 PM
Muthoot Microfin IPO : अंतिम दिन जमकर लगा दांव, 11.52 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Muthoot Microfin IPO आज 20 दिसंबर को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Muthoot Microfin IPO : मुथूट फाइक्रोफिन के आईपीओ आज 20 दिसंबर को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक इश्यू को 11.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसे कुल 28.10 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 2.43 करोड़ शेयर हैं। इसके लिए 277-291 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 960 करोड़ रुपये जुटाने का है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स - 17.47 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 13.20 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 7.61 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें