Muthoot Microfin IPO : मुथूट फाइक्रोफिन का आईपीओ कल यानी 18 दिसंबर को खुलने वाला है। इसके लिए कंपनी ने 277-291 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 20 दिसंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 960 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 285 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की अच्छी-खासी डिमांड दिख रही है। यह इश्यू आज 17 दिसंबर को 27.49 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या निवेशकों को इसमें दांव लगाना चाहिए? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय।
