Nazara IPO: ग्रे मार्केट में प्रीमियम गिरा, कैसे चेक करेंगे अलॉटमेंट स्टेटस, कब है लिस्टिंग

Nazara Tech के इश्यू को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी का IPO 175 गुना सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 1:54 PM
Story continues below Advertisement

Nazara IPO: ऑनलाइन गेमिंग कंपनी नज़ारा टेक के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम ग्रे मार्केट में गिर गया है। पहले नजारा टेक के अनलिस्टेड शेयर अपने इश्यू प्राइस से 820 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि अब इसका प्रीमियम 9 फीसदी गिरकर 750 रुपए पर आ गया है। नज़ारा टेक का इश्यू प्राइस 1100-1101 रुपए है। Nazara Tech के इश्यू को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी का IPO 175 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह इश्यू 17 मार्च को खुला था और 19 मार्च को बंद हुआ था।

अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया था तो ऐसे स्टेटस चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर क्लिक कीजिए।


साइट पर पहुंचने के बाद IPO (Nazara Tech) को सेलेक्ट करें।

अगर आप एप्लिकेशन नंबर सिलेक्ट करते हैं, तो NON-ASBA या ASBA को सिलेक्ट करें और एप्लिकेशन नंबर फिल करें, DPID​​/ क्लाइंट ID केस में NSDL/CDSL को सिलेक्ट करें और DPID ​​और क्लाइंट ID दर्ज करें, PAN के मामले में PAN नंबर दर्ज करें।

इसके बाद कैप्चा बॉक्स के ठीक ऊपर हरे रंग में दिए गए नंबर एंटर करें और IPO शेयर अलॉटमेंट स्टेटस जानने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इसके अलावा आप BSE की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इश्यू टाइप (इक्विटी) और इश्यू नेम एप्लिकेशन नंबर और पैन नंबर डालें और आखिर में IPO अलॉटमेंट स्टेटस जानने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करें।

क्या है कंपनी का कारोबार?

नजारा टेक एक डाइवर्सिफाइड गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म है। भारत समेत अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका जैसे कई देशों में इसका कारोबार है।

नाजार टेक का IPO साइज 583 करोड़ रुपये रखा गया है। यह IPO 17 मार्च से खुलकर 19 मार्च को बंद हुआ। IPO का QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 103.77 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों (non institutional investors) के लिए 389.89 गुना, और रिटेल निवेशकों के लिए रजर्व हिस्सा 75.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इसमें 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए, 75 फीसदी QIB के लिए और 15 फीसदी हिस्सा HNI के लिए दिया गया था। इस IPO के पहले नजारा टेक ने एंकर निवेशकों से 260 करोड़ रुपये जुटाए थे।

नज़ारा टेक्नोलॉजीज वर्ल्ड क्रिकेट चैंपनियनशिप, छोटा भीम, मोटा पतलू सीरीज जैसे गेम के लिए जानी जाती है। इसकी सब्सिडियरी कंपनी नोडविंग गेमिंग (Nodwin Gaming) पूरे देश में तमाम गेमिंग इवेंट का आयोजन करती है। भारत, अफ्रीका, मिडल ईस्ट, साउथ ईस्ट जैसे करीब 60 से ज्यादा देशों कंपनी कारोबार करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।