राजनंदिनी फैशन इंडिया का 18.21 करोड़ रुपये का IPO 29 मई को बंद हो चुका है। इसे 203.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अब आज, 1 जून को अलॉटमेंट फाइनल हो सकता है। जिन लोगों ने इस IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt Ltd और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...
Bigshare Services की साइट से
Rajnandini Fashion India IPO में 29 लाख नए शेयर जारी हुए थे। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 122.04 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 393.63 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 168.63 गुना भरा था। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 3 जून को होने की उम्मीद है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 63 रुपये से 11.11% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
राजनांदिनी फैशन इंडिया महिलाओं के कपड़े डिजाइन करती है, बनाती है और बेचती है। यह एथनिक और कैज़ुअल वियर, दोनों कैटेगरी में ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से काम करती है। इसकी एथनिक वियर रेंज में साड़ी, कुर्ती, कुर्ता सेट और बिना सिले ड्रेस मैटीरियल शामिल हैं। कैज़ुअल वियर रेंज में टॉप, ट्यूनिक्स, ड्रेस और मैटरनिटी गाउन शामिल हैं। ये कपड़े कॉटन, रेयॉन, सिल्क और पॉली-कॉटन जैसे फैब्रिक से बने होते हैं।
कंपनी B2C (बिजनेस-टू-कंज्यूमर) और B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस), दोनों सेगमेंट में है। यह अपनी वेबसाइट के अलावा सभी प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए ग्राहकों को सीधी बिक्री करती है। थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और गारमेंट प्रोसेसर्स को फैब्रिक और तैयार कपड़े सप्लाई करती है। इसके प्रोडक्ट 4 ब्रांड्स के तहत बेचे जाते हैं- मेरिरा, मोनिरा, रोली पॉली और राजनंदिनी। कंपनी के प्रमोटर वीकेश सुशील लूनावत, सुशील कुमार लूनावत और प्रियंका चोपड़ा हैं।
IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल
राजनांदिनी फैशन इंडिया अपने IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 5.15 करोड़ रुपये जुटाए। यह पब्लिक इश्यू से हुई कमाई का इस्तेमाल नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए, कर्ज का कुछ हिस्सा चुकाने के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 31.22 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 5.14 करोड़ रुपये रहा। इस बीच उधारी लगभग 14 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कुल इनकम 31.27 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।