Rediff.com ला रहा है अपना आईपीओ, SEBI के पास गोपनीय तरीके से जमा किया आवेदन

Rediff.com IPO: देश के शुरुआती इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स में से एक, रेडिफ.कॉम इंडिया (Reddiff.com India) अब शेयर बाजार में आने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास कॉन्फिडेंशियल रूट से यानी गोपनीय तरीके से आवेदन जमा कराए हैं

अपडेटेड Apr 03, 2026 पर 6:05 PM
Story continues below Advertisement
Rediff.com IPO: यह भारत के शुरुआती इंटरनेट पोर्टल्स में से एक है

Rediff.com IPO: देश के शुरुआती इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स में से एक, रेडिफ.कॉम इंडिया (Reddiff.com India) अब शेयर बाजार में आने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास कॉन्फिडेंशियल रूट से यानी गोपनीय तरीके से आवेदन जमा कराए हैं।

इस आवेदन को रेडिफ.कॉम इंडिया लिमिटेड ने जमा कराया है, जो एवेन्यूजएआई लिमिटेड (AvenuesAI Ltd) की सहायक कंपनी है। न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस IPO के जरिए 600 से 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। हालांकि अभी आईपीओ के साइज और दूसरी जरूरी जानकारियों को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया गया है।

क्या है कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग का मतलब

कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट के तहत कंपनियां SEBI के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कर सकती हैं, बिना तुरंत सभी जानकारी सार्वजनिक किए। इस प्रक्रिया का फायदा यह है कि कंपनियों को IPO लॉन्च से पहले बाजार की परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति में बदलाव करने की सुविधा मिलती है। हाल के समय में कई कंपनियां इस रूट को अपना रही हैं क्योंकि इससे उन्हें ज्यादा लचीलापन मिलता है।


कंपनी ने क्या कहा

AvenuesAI ने 31 मार्च को एक रेगुलेटरी अपडेट में बताया कि उसकी सहायक कंपनी रेडिफ.कॉम इंडिया ने BSE और NSE पर मेनबोर्ड लिस्टिंग के लिए आवेदन जमा कराए है। हालांकि कंपनी ने यह भी साफ किया कि इस आवेदन का मतलब यह नहीं है कि IPO निश्चित रूप से आएगा।

कंपनी ने कहा कि आगे की जानकारी समय-समय पर नियमानुसार साझा की जाएगी।

AvenuesAI का कारोबार

एवेन्यूजएआई को पहले 'इंफीबीम एवेन्यू' के नाम से जाना जाता था। यह एक मल्टीनेशनल फिनटेक कंपनी है। यह ‘CCAvenue’ ब्रांड के तहत डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन और ‘बिल्डबाजार’ के जरिए एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर सेवाएं मुहैया कराती है। कंपनी का डिजिटल इकोसिस्टम ई-कॉमर्स, पेमेंट गेटवे और ऑनलाइन बिजनेस सॉल्यूशंस को कवर करता है।

कंपनी के बारे में

Rediff.com India ने जनवरी 1996 में अपना कारोबार शुरू किया था। यह भारत के शुरुआती इंटरनेट पोर्टल्स में से एक है। कंपनी ऑनलाइन न्यूज, ईमेल सर्विस, एंटरप्राइज मेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसी सेवाएं मुहैया कराती है। इसके प्लेटफॉर्म पर ब्रेकिंग न्यूज, इंटरव्यू, वीडियो, मूवी रिव्यू, लाइव स्टॉक अपडेट और लाइव क्रिकेट स्कोर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, कंपनी का ईमेल सर्विस सेगमेंट भी लंबे समय से लोकप्रिय रहा है।

यह भी पढ़ें- Top Gainers: इस हफ्ते के 5 धांसू शेयर, गिरते बाजार में भी निवेशकों को मिला 50% तक रिटर्न

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।