New IPO: इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट Bharat Highways InvIT आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास 2 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए शुरुआती कागजात ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर दिया है। इस इश्यू का 75 फीसदी हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित होगा और शेष 25 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित रहेगा। कंपनी आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल जिन प्रोजेक्ट्स के लोन चुकाने में करेगी, उसी के अधिग्रहण के लिए भारत हाईवेज इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट का गठन अगस्त 2022 में हुआ था।
