SBFC Finance IPO: डिपॉजिट नहीं लेने वाली मुंबई की दिग्गज नॉन-बैकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) एसबीएफसी फाइनेंस ने आईपीओ के लिए दोबारा ड्राफ्ट फाइल किया है। पहले इसने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास जो ड्राफ्ट फाइल किया था, उसका साइज 1600 करोड़ रुपये का था लेकिन अब इसे 1200 करोड़ रुपये का कर दिया गया है। नए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक SBFC Finance आईपीओ के जरिए 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगा और 450 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी होंगे। बता दें कि सबसे पहले मनीकंट्रोल ने ही 1 जून 2021 को जानकारी दी थी कि Arpwood Partners and Clermont Group का एसबीएफसी फाइनेंस मार्केट में लिस्ट होने की योजना बना रहा है। इसने पिछले साल नवंबर 2022 में सेबी के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट फाइल किया था।
