NTPC Green Energy IPO 19 नवंबर से, क्या लगाना चाहिए पैसा?

NTPC Green Energy IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। IPO में 200 करोड़ रुपये के शेयर इसके एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हैं। इतना ही नहीं IPO का 10 प्रतिशत कोटा NTPC के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व है

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 1:56 PM
Story continues below Advertisement
NTPC Green Energy IPO के लिए प्राइस बैंड 102-108 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का 10000 करोड़ रुपये का IPO मंगलवार, 19 नवंबर से ओपन होने जा रहा है। एंकर निवेशक 18 नवंबर को बोली लगाने वाले हैं। IPO की क्लोजिंग 22 नवंबर को होगी, जिसके बाद शेयरों की लिस्टिंग बीएसई, एनएसई पर 27 नवंबर को हो सकती है।

इश्यू के लिए प्राइस बैंड 102-108 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 138 शेयर है। NTPC Green Energy IPO में केवल 92.59 करोड़ नए शेयर जारी होंगे, ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। IPO के लिए IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, HDFC Bank, IIFL सिक्योरिटीज, और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, मर्चेंट बैंकर हैं। Kfin Technologies Limited रजिस्ट्रार है।

क्या करना चाहिए अप्लाई?


SBI Securities: ब्रोकरेज ने कट-ऑफ प्राइस पर IPO को लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि 108 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर NGEL की वैल्यू, पोस्ट इश्यू कैपिटल पर वित्त वर्ष 2024 की एंटरप्राइज वैल्यू-EBITDA के 53.4 गुना पर आंकी गई है। कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी सितंबर 2024 तक 3.3 GW थी। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि यह इस कैपेसिटी को वित्त वर्ष 2025, वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 तक क्रमशः 6 GW, 11 GW और 19 GW तक बढ़ाएगी।

कंपनी में मीडियम टर्म में तेजी से ग्रो करने का दम है। FY24-27 अवधि में NTPC Green Energy का रेवेन्यू 79%, EBITDA 117.2% और मुनाफा 123.8% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है और ये तीनों क्रमशः ₹11,250 करोड़, ₹9,563 करोड़ और ₹1,980 करोड़ हो जाएंगे।

Reliance Securities: रिलायंस सिक्योरिटीज ने इश्यू को लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने अपने नोट में लिखा है कि NTPC ग्रीन एनर्जी को NTPC की वित्तीय मजबूती, ऑफ टेकर्स और सप्लायर्स के साथ लॉन्ग टर्म संबंधों से फायदा मिलता है। इससे कंपनी के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होती है और मजबूत क्रेडिट रेटिंग भी बनती है, जो लार्ज स्केल प्रोजेक्ट्स को एग्जीक्यूट करने के लिए ऋण की कम लागत को सक्षम बनाती है।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि NTPC ग्रीन एनर्जी की मैनेजमेंट टीम को अपने डोमेन की गहरी समझ है। यह विवेकपूर्ण विकास के साथ ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन केमिकल्स और स्टोरेज जैसे नए एनर्जी सॉल्यूशंस पर फोकस करती है। साथ ही भारत के नेट जीरो लक्ष्यों को पूरा करने में योगदान देती है। रिलायंस सिक्योरिटीज ने कहा, 'विवेकपूर्ण बिजनेस मॉडल, बेहतर वित्तीय स्थिति और रिटर्न रेशियो के साथ मजबूत अर्निंग्स ग्रोथ को देखते हुए हम लॉन्ग टर्म के लिए इस इश्यू में निवेश करने की सलाह देते हैं।'

ICICI Securities: ब्रोकरेज ने पिछले महीने एक नोट में कहा, “कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 3.2GW है, 12GW के कॉन्ट्रैक्टेड अंडर कंस्ट्रक्शन रिन्यूएबल एनर्जी (RE) प्रोजेक्ट्स हैं और 11GW की भविष्य की डेवलपमेंट पाइपलाइन है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी न केवल यूटिलिटी-स्केल आरई प्रोजेक्ट्स लगाना चाहती है, बल्कि अपनी कैप्टिव आरई जरूरतों के लिए कॉर्पोरेट और पीएसयू के साथ गठजोड़ भी करना चाहती है। हमें उम्मीद है कि कैप्टिव के लिए रिटर्न रेशियो यूटिलिटी स्केल प्रोजेक्ट्स की तुलना में अधिक होगा।" एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट (जीडब्ल्यू) रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य रखा है।

Enviro Infra Engineers IPO: 22 नवंबर को खुलेगा आईपीओ, कंपनी के कारोबार से फाइनेंशियल तक तमाम डिटेल

NTPC Green Energy IPO GMP

IPO की ओपनिंग से पहले ग्रे मार्केट में NTPC Green Energy के शेयर कुछ खास कमाल नहीं कर रहे हैं। investorgain.com के मुताबिक, शेयर ग्रे मार्केट में IPO के अपर प्राइस बैंड 108 रुपये से महज 1 रुपये या 0.93% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से शेयर 109 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी यूटिलिटी स्केल रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट्स का पोर्टफोलियो डेवलप करती है। कंपनी ऑपरेटिंग कैपेसिटी और बिजली उत्पादन के मामले में सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी PSU (हाइड्रो को छोड़कर) है। जून 2024 तक इसके पोर्टफोलियो में 14,696 मेगावाट के प्रोजेक्ट शामिल थे। NTPC Green Energy का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार पर 1094% की वृद्धि के साथ 2,037.66 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले 101% बढ़कर 344.72 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 607.42 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 138.61 करोड़ रुपये रहा।

IPO से हासिल पैसों में से 7500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा। बाकी अमाउंट को सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने का प्लान है। एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी पर जुलाई 2024 तक कंसोलिडेटेड बेसिस पर 16,235 करोड़ रुपये की उधारी थी।

Rajesh Power Services IPO: 25 नवंबर को खुलेगा 160 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।