Get App

NTPC Green Energy IPO: शेयरहोल्डर कैटेगरी में निवेश से बढ़ेगा अलॉटमेंट का चांस, लेकिन इस तारीख तक पैरेंट कंपनी का शेयर खरीदना जरूरी!

NTPC Green Energy IPO: देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी NTPC की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने इस साल 18 सितंबर को सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 10000 करोड़ रुपये जुटाने का है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2024 पर 7:39 PM
NTPC Green Energy IPO: शेयरहोल्डर कैटेगरी में निवेश से बढ़ेगा अलॉटमेंट का चांस, लेकिन इस तारीख तक पैरेंट कंपनी का शेयर खरीदना जरूरी!
NTPC Green Energy IPO: पिछले कुछ समय में कई आईपीओ ने अपने निवेशकों को लिस्टिंग पर तगड़ा मुनाफा कराया है।

NTPC Green Energy IPO: पिछले कुछ समय में कई आईपीओ ने अपने निवेशकों को लिस्टिंग पर तगड़ा मुनाफा कराया है। यही वजह है कि निवेशकों के बीच आईपीओ का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, अलॉटमेंट नहीं मिलने के चलते ज्यादातर रिटेल निवेशकों को इनमें निराशा हाथ लगती है। अलॉटमेंट की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए रिटेल निवेशक ऐसे आईपीओ में नजर रख रहे हैं, जिनमें शेयरहोल्डर कैटेगरी शामिल है। कई ऐसी लिस्टेड कंपनियां हैं, जिनकी सब्सिडियरी कंपनियां पब्लिक होने की योजना बना रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी है- एनटीपीसी लिमिटेड, जिसकी सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ लाने के लिए तैयार है।

शेयरहोल्डर कैटेगरी के लिए कैसे मिलेगी पात्रता?

सूत्रों की मानें तो एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी 11 नवंबर को अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल कर सकती है। इस आईपीओ में शेयरहोल्डर कोटा शामिल होगा, इसलिए निवेशक इस कैटेगरी में एलिजिबल होने के लिए एनटीपीसी का एक शेयर खरीद सकते हैं। इस तरह आईपीओ अलॉटमेंट की संभावना बढ़ जाएगी। आरएचपी दाखिल करने की तारीख तक एनटीपीसी के शेयर रखने वाले लोग आईपीओ के लिए शेयरहोल्डर कैटेगरी में भाग लेने के पात्र होंगे। शेयरधारकों के कोटे के अलावा, IPO में कंपनियों के कर्मचारियों के लिए भी कोटा होगा। इतना ही नहीं कर्मचारियों को बाकी शेयरधारकों के मुकाबले कुछ डिस्काउंट में शेयर दिए जा सकते हैं।

NTPC Green Energy IPO के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें