Nuvoco Vistas IPO: जानिए कैसे चेक करेंगे अलॉटमेंट स्टेटस, क्या चल रहा है GMP और कब है लिस्टिंग

Nuvoco Vistas Corporation IPO: कंपनी का इश्यू सिर्फ 1.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Aug 17, 2021 पर 2:38 PM
Story continues below Advertisement

Nuvoco Vistas Corporation IPO: सीमेंट की इस कंपनी का इश्यू  पिछले हफ्ते बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 9 अगस्त को खुला और 11 अगस्त को बंद हुआ था। इसका IPO 1.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 4.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के रिजर्व हिस्से में सिर्फ 66 फीसदी बोली लगी है। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 73 फीसदी भरा। Nuvoco Vistas के शेयरों का अलॉटमेंट 17 अगस्त है। अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया है तो जानिए कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस

BSE के जरिए ऐसे चेक करें

सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर क्लिक करें.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।

आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।


इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।

इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।

इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।

अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें। https://ris.kfintech.com/ipostatus/ipos.aspx

इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।

इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-

एप्लिकेशन नंबर

क्लाइंट आईडी

PAN

इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।

आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।

इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।

आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।

क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

Nuvoco का सब्सक्रिप्शन इतना अच्छा नहीं रहा है कि इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम पर कुछ खास उत्साह नजर आए। 17 अगस्त को ग्रे मार्केट में Nuvoco के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 5-10 रुपए है। कंपनी का इश्यू प्राइस 570 रुपए है और इसके शेयर ग्रे मार्केट में 575-580 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।