ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी Nykaa इस साल IPO लाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी की नजर 4.5 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर है। यह कंपनी के पहले वैल्यूएशन से काफी ऊपर है। पहले कंपनी का वैल्यूएशन 3 अरब डॉलर था। कोरोनावायरस संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान कंपनी की बिक्री ज्यादा हुई है जिसका फायदा उसे मिला है।
