ब्यूटी स्टॉर्टअप Nykaa अपना तीन दिनों वाला IPO ऑफर 28 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। यानी ये आईपीओ 28 अक्टूबर को खुलकर 1 नवंबर को बंद होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस आईपीओ के जरिए 5,200 करोड़ रुपए जुटाएगी। ये ऑनलाइन स्टोर इस आईपीओ के लिए अपना वैल्यूशन 7.4 अरब डॉलर रखना चाहती है।
