Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक ने आईपीओ खुलने से पहले आज एक अगस्त को एंकर निवेशकों से 2763 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। बीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए गए सर्कुलर के अनुसार एंकर राउंड में FPI, डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनियों जैसे कई इनवेस्टर्स ने हिस्सा लिया। यह आईपीओ कल यानी 2 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 6 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। ओला इलेक्ट्रिक इस आईपीओ के जरिए 6145.56 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।
