Get App

Ola Electric IPO: प्री-आईपीओ निवेशकों में कभी खुशी-कभी गम, ये निवेशक घाटे में बेचेंगे शेयर तो इन्हें छप्परफाड़ रिटर्न

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ ऐसे समय में आ रहा है, जब स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड हाई पर है। यह इश्यू अगले महीने खुलेगा और इसका प्राइस बैंड फिक्स हो गया। हालांकि जो प्राइस बैंड तय किया गया है, उसने कुछ निवेशकों को तगड़ा झटका दे दिया है क्योंकि उन्हें घाटे में शेयर बेचने पड़ेंगे। वहीं कुछ निवेशक तो ऐसे हैं जिन्हें 800 फीसदी से अधिक रिटर्न मिलेगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 3:45 PM
Ola Electric IPO: प्री-आईपीओ निवेशकों में कभी खुशी-कभी गम, ये निवेशक घाटे में बेचेंगे शेयर तो इन्हें छप्परफाड़ रिटर्न
भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक ने 6,145.56 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 72-76 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है।

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए अगले महीने खुलने वाला है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। खास बात ये है कि इस आईपीओ के लिए जो प्राइस बैंड तय किया गया है, वह कुछ निवेशकों के लिए बड़ा झटका है तो कुछ निवेशकों के लिए चीयर्स का। ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीओ से पहले जिन निवेकों ने ओला इलेक्ट्रिक में पैसे लगाएं हैं, उसमें से कुछ ने प्राइस बैंड से काफी ऊपर भाव पर इसके शेयर खरीदे हैं तो दूसरी तरफ टाइगर ग्लोबल और मैट्रिक्स पार्टनर्स का निवेश कई गुना बढ़ गया। भाविश अग्रवाल की ओला इलेक्ट्रिक ने 6,145.56 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 72-76 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है।

किन निवेशकों ने महंगे भाव पर खरीदे हैं शेयर?

Alpine Opportunity Fund VI LP ने ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 111.51 रुपये और Tekne Private Ventures XV ने 113.12 रुपये के औसत भाव पर खरीदे थे। इसका मतलब हुआ कि आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इन्हें 30 फीसदी से अधिक घाटा दिख रहा है। अल्पाइन के पास अभी इसके 2.14 करोड़ शेयर हैं जबकि टेक्ने के पास 3.63 करोड़ शेयर। ये दोनों ही फंड्स ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ के तहत शेयर बेच रहे हैं यानी कि इन्हें घाटे में शेयर बेचना पडे़गा। फिलहाल अल्पाइन की होल्डिंग वैल्यू 238 करोड़ रुपये (औसतन खरीद प्राइस के हिसाब से) से घटकर 163 करोड़ रुपये (आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से) और टेक्ने की होल्डिंग वैल्यू 410 करोड़ रुपये से घटकर 276 करोड़ रुपये पर आ गई है।

ये निवेशक 50% से कम या मामूली फायदे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें