Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक के IPO अलॉटमेंट का स्टेटस 7 अगस्त को फाइनल होने की उम्मीद है। कंपनी के IPO का सब्सक्रिप्शन 6 अगस्त को बंद हो गया। इसका IPO 2 अगस्त से 6 अगस्त तक खुला रहा। यह टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी 9 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में अपने शेयरों को लिस्ट करा सकती है।
