Get App

On Door Concepts IPO: आखिरी दिन 5.25 गुना सब्सक्राइब, रिटेल इन्वेस्टर्स ने जमकर लगाई बोली

On Door Concepts, ग्रॉसरी और घर की जरूरत की चीजों के लिए एक ओम्नी-चैनल रिटेलर है। आईपीओ का साइज 31.18 करोड़ रुपये का था। प्राइस बैंड 208 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स था। कंपनी का कहना है कि वह नेट इश्यू से आए पैसों में से 20.43 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी। बाकी 7.24 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 28, 2023 पर 11:50 AM
On Door Concepts IPO: आखिरी दिन 5.25 गुना सब्सक्राइब, रिटेल इन्वेस्टर्स ने जमकर लगाई बोली
On Door Concepts ने जनवरी 2015 में भोपाल में अपना पहला स्टोर खोला था।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म On Door Concepts का IPO, 27 अक्टूबर को आखिरी दिन 5.25 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ। ऑफर के तहत रखे गए 14.98 लाख शेयरों के एवज में निवेशकों की ओर से 78.71 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। यह SME IPO 23 अक्टूबर को खुला था। इश्यू को रिटेल इन्वेस्टर्स की ओर से सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मिला। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.86 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं हाई नेटवर्थ वाले लोगों के लिए रिजर्व हिस्सा 3.3 गुना सब्सक्राइब हुआ।

On Door Concepts, ग्रॉसरी और घर की जरूरत की चीजों के लिए एक ओम्नी-चैनल रिटेलर है। आईपीओ का साइज 31.18 करोड़ रुपये का था। प्राइस बैंड 208 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स था। कंपनी ने इश्यू के तहत मार्केट मेकर के लिए 86,400 शेयर रिजर्व रखे थे। बाकी 14,12,400 शेयर नेट इश्यू के लिए थे। 7,06,200 शेयर रिटेल और हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के लिए अलग रखे गए थे। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 600 शेयरों का था।

कहां करेगी IPO के पैसों का इस्तेमाल

कंपनी का कहना है कि वह नेट इश्यू से आए पैसों में से 20.43 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए करेगी। बाकी 7.24 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। On Door Concepts ने जनवरी 2015 में भोपाल में अपना पहला स्टोर खोला था। शेयरों का अलॉटमेंट 1 नवंबर को और NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग 6 नवंबर को हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें