फिनटेक कंपनी ऑनईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (OnEMI Technology Solutions) का IPO 30 अप्रैल को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड की घोषणा हो गई है। यह 162-171 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 87 शेयर है। यह कंपनी 'किश्त' (Kissht) ब्रांड के तहत काम करती है। कंपनी में टेमासेक होल्डिंग्स का भी पैसा लगा हुआ है। OnEMI Technology Solutions का लक्ष्य अपने पब्लिक इश्यू के जरिए 925.92 करोड़ जुटाने का है। एंकर निवेशक 29 अप्रैल को इस इश्यू में बोली लगाएंगे।
