Get App

Orient Tech IPO Share Allotment: ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड, ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस

Orient Tech IPO Share Allotment status: ग्रे मार्केट में ओरिएंट टेक के आईपीओ की अच्छी खासी डिमांड है। लिस्टिंग से पहले आज 26 अगस्त को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 82 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 288 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2024 पर 8:19 PM
Orient Tech IPO Share Allotment: ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड, ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस
Orient Tech IPO: आईटी कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है

Orient Tech IPO: आईटी कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और यह कुल 151.71 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 26 अगस्त को होना है। वहीं, BSE और NSE पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 28 अगस्त है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। यह आईपीओ 21-23 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

आईपीओ के लिए अप्लाई करने वाले निवेशक तीन आसान स्टेप्स को फॉलो करके BSE, NSE या IPO रजिस्ट्रार के पोर्टल पर अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE वेबसाइट पर

1) इश्यू टाइप 'इक्विटी' और इश्यू नाम 'ओरिएंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड' सेलेक्ट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें