Orient Technologies IPO : इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) सॉल्यूशन प्रोवाइडर ओरिएंट टेक्नोलॉजीज अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक इस आईपीओ के तहत 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 46 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।
