Credit Cards

नॉर्वे की Orkla भारत में $40 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में, MTR Foods का रखती है मालिकाना हक

Orkla अपने इंडिया बिजनेस के लिए 2 अरब डॉलर से अधिक की वैल्यूएशन मांग सकती है। कई विदेशी कंपनियां भारत की हाई वैल्यूएशंस का फायदा उठाने के लिए अपनी इंडिया यूनिट्स का IPO लाकर उन्हें शेयर बाजार में लिस्ट करा रही हैं। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक अपनी इंडियन यूनिट से 1.5 अरब डॉलर तक जुटाने की तैयारी कर रही है

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Orkla की मार्केट वैल्यू लगभग 9.2 अरब डॉलर हो गई है।

नॉर्वे की Orkla ASA साल 2025 में अपने भारतीय कारोबार का IPO लाने पर विचार कर रही है। इससे 40 करोड़ डॉलर तक की राशि जुटाई जा सकती है। ब्लूमबर्ग को मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि ओर्कला अगली तिमाही में मुंबई में IPO के लिए आवेदन कर सकती है। कंपनी संभावित शेयर बिक्री पर एडवायजर्स के साथ काम कर रही है। ओर्कला भारत की MTR Foods और Eastern Condiments का मालिकाना हक रखती है। MTR Foods रेडी मील्स और मसाले बनाती है। Eastern Condiments में ओर्कला ने साल 2021 में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदा था।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोर्सेज का कहना है कि कंपनी अपने इंडिया बिजनेस के लिए 2 अरब डॉलर से अधिक की वैल्यूएशन मांग सकती है। बातचीत जारी है और IPO का साइज और इसकी टाइमिंग जैसी डिटेल्स बदल सकती हैं।

इस साल ओर्कला के शेयरों में लगभग 30% की तेजी


ओर्कला के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी भारतीय पूंजी बाजार तक पहुंचने की संभावना पर विचार कर रही है। IPO की तैयारियों के नतीजे उत्साहजनक हैं। कंपनी विकल्पों का आकलन कर रही है और उम्मीद है कि 2025 के दौरान इस मामले पर फाइनल फैसला सामने आ जाएगा। इस साल ओर्कला के शेयरों में लगभग 30% की तेजी आई है। इससे कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 9.2 अरब डॉलर हो गई है।

Suraksha Diagnostic IPO को बेहद फीका रिस्पॉन्स, पहले दिन अब तक महज 6% सब्सक्राइब

विदेशी कंपनियां उठाना चाहती हैं भारत की हाई वैल्यूएशंस का फायदा

कई विदेशी कंपनियां भारत की हाई वैल्यूएशंस का फायदा उठाने के लिए अपनी इंडिया यूनिट्स का IPO लाकर उन्हें शेयर बाजार में लिस्ट करा रही हैं। इस साल अक्टूबर में दक्षिण कोरिया की हुंडई मोटर कंपनी की इंडियन सब्सिडियरी हुंडई मोटर इंडिया देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO लेकर आई। इसका साइज 27,870.16 करोड़ रुपये रहा और यह 2 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ। कंपनी BSE, NSE पर 22 अक्टूबर को लिस्ट हुई। ब्लूमबर्ग का कहना है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक अपनी इंडियन यूनिट से 1.5 अरब डॉलर तक जुटाने की तैयारी कर रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।