Plaza Wires IPO : वायर बनाने वाली कंपनी प्लाजा वायर्स के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन तक यह इश्यू 62.56 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 59.40 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 94.96 लाख शेयर हैं। रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ में अब तक की सबसे अधिक बोली लगाई है। कंपनी आईपीओ के जरिए 71.28 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए 51-54 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों के पास इसमें 5 अक्टूबर तक निवेश का मौका है।
