Plaza Wires IPO : वायर बनाने वाली कंपनी प्लाजा वायर्स के आईपीओ में निवेशकों ने आज जमकर बोली लगाई है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 160.97 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को कुल 1.52 अरब शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 94.96 लाख शेयर हैं। इश्यू की खास बात यह रही कि इसमें रिटेल निवेशकों ने रिकॉर्ड बोली लगाई है। उनके लिए रिजर्व हिस्से को 374.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी आईपीओ के जरिए 71.28 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए 51-54 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
