Get App

Polymatech IPO : भारत की पहली ऑप्टो-सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी जल्द ला सकती है आईपीओ, 1000 करोड़ रुपये हो सकता है इश्यू साइज

Polymatech IPO : पॉलीमेटेक ने आईपीओ के जरिए 750 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अक्टूबर 2023 में मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था। इस ऑफर के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे और इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2024 पर 6:32 PM
Polymatech IPO : भारत की पहली ऑप्टो-सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी जल्द ला सकती है आईपीओ, 1000 करोड़ रुपये हो सकता है इश्यू साइज
भारत की पहली ऑप्टो-सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी पॉलीमेटेक (Polymatech) आईपीओ लाने जा रही है।

Polymatech IPO : भारत की पहली ऑप्टो-सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी पॉलीमेटेक (Polymatech) आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी इस साल अप्रैल में फंड जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च कर सकती है। सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर मनीकंट्रोल को बताया कि इश्यू का साइज लगभग 750-1,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इसके लिए प्राइस बैंड 680-750 रुपये प्रति शेयर के बीच हो सकता है। अनलिस्टेड एरेना के मुताबिक पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स अन-लिस्टेड मार्केट में 860 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है।

Polymatech IPO से जुड़ी डिटेल

पॉलीमेटेक ने आईपीओ के जरिए 750 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अक्टूबर 2023 में मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था। इस ऑफर के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे और इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं होगा। कंपनी की योजना तमिलनाडु में अपनी मौजूदा फैसिलिटी के लिए नई मशीनरी खरीदने के लिए आईपीओ से प्राप्त फंड का उपयोग करने की है।

इसकी तमिलनाडु के ओरागडम में एक यूनिट है, जिसमें 300 एमपीए MPA की कैपिसिटी है। कंपनी तमिलनाडु के कृष्णागिरी में दूसरा प्लांट स्थापित करने पर भी काम कर रही है। चेन्नई में स्थित पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमोटर ईश्वर राव नंदम, उमा नंदम और विशाल नंदम हैं। कंपनी ओरागडम में अपनी फैसिलिटी में ऑप्टो-सेमीकंडक्टर चिप्स का डिजाइन, डेवलप, टेस्ट और मैन्युफैक्चरिंग करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें