Get App

Popular Vehicles & Services IPO : 12 मार्च को खुलेगा 601 करोड़ का आईपीओ, लगातार बढ़ रहा कंपनी का मुनाफा

Popular Vehicles & Services IPO : कंपनी के नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में लगातार इजाफा देखने को मिला है। FY21 में कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) 32.46 करोड़ रुपये था, जो कि FY22 में बढ़कर 33.67 करोड़ रुपये और FY23 में 64.07 करोड़ रुपये हो गया

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Mar 10, 2024 पर 1:51 PM
Popular Vehicles & Services IPO : 12 मार्च को खुलेगा 601 करोड़ का आईपीओ, लगातार बढ़ रहा कंपनी का मुनाफा
पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का आईपीओ 12 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Popular Vehicles & Services IPO : पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का आईपीओ 12 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 601 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ के लिए 280 से 295 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 14 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। इश्यू के तहत 250 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 351.55 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

Popular Vehicles & Services IPO से जुड़ी डिटेल

OFS के हिस्से के रूप में प्राइवेट इक्विटी फंड बनयन ट्री ग्रोथ कैपिटल II एलएलसी द्वारा 1.19 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। प्रमोटरों के पास कंपनी का 69.45 फीसदी हिस्सा है और शेष हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है, जिसमें बनयन ट्री भी शामिल है, जो कंपनी में सबसे बड़ा शेयरधारक है। कंपनी के प्रमोटर जॉन के पॉल, फ्रांसिस के पॉल और नवीन फिलिप के पास 23.15 फीसदी हिस्सेदारी है।

Popular Vehicles & Services IPO : लॉट साइज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें