Get App

Premier Energies IPO Subscription: अंतिम दिन तक 74 गुना सब्सक्राइब, GMP भी उछला

Premier Energies IPO subscription status final day: इस आईपीओ की ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। आज यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 421 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 871 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 8:40 PM
Premier Energies IPO Subscription: अंतिम दिन तक 74 गुना सब्सक्राइब, GMP भी उछला
Premier Energies IPO: प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के आईपीओ को आज तगड़ा रिस्पॉन्स मिला।

Premier Energies IPO: इंटीग्रेटेड सोलर सेल और सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड के आईपीओ को आज तगड़ा रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 74.38 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 332.02 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 4.46 करोड़ शेयर हैं। कंपनी इस इश्यू से 2830.40 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 427-450 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 33 शेयर है।

Premier Energies का IPO अब तक कितना हुआ सब्सक्राइब

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 216.67 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 50.04 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स (RII) - 7.69 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें