Get App

Premium Plast IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड से इश्यू साइज तक पूरी डिटेल

Premium Plast IPO: इस आईपीओ में आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 3000 शेयर है। खुदरा निवेशकों को इसमें कम से कम ₹147000 का निवेश करना होगा। प्रीमियम प्लास्ट IPO के सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 अक्टूबर 2024 को किए जाने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2024 पर 7:47 PM
Premium Plast IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ, प्राइस बैंड से इश्यू साइज तक पूरी डिटेल
प्रीमियम प्लास्ट लिमिटेड का आईपीओ 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Premium Plast IPO: प्रीमियम प्लास्ट लिमिटेड का आईपीओ 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 26.20 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 23 अक्टूबर तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ के लिए प्रति शेयर 46-49 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ के तहत 53.46 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Premium Plast IPO से जुड़ी डिटेल 

इस आईपीओ में आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 3000 शेयर है। खुदरा निवेशकों को इसमें कम से कम ₹147000 का निवेश करना होगा। प्रीमियम प्लास्ट IPO के सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 अक्टूबर 2024 को किए जाने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे, जिसकी संभावित तारीख 28 अक्टूबर 2024 तय की गई है।

खंडवाला सिक्योरिटीज लिमिटेड प्रीमियम प्लास्ट आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के लिए रजिस्ट्रार है। प्रीमियम प्लास्ट आईपीओ के लिए मार्केट मेकर असनानी स्टॉक ब्रोकर है। चेतन नागेंद्र दवे और डॉ लोपा चेतन दवे कंपनी के प्रमोटर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें