IPO Update: शेयर बाजार में इस समय चार मेनबोर्ड आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन चल रहे है। हालांकि निवेशकों में सबसे ज्यादा उत्सुकता प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स और एजिस वोपाक टर्मिनल्स को लेकर हैं। इन दोनों आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम(GMP) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं क्या है इनका लेटेस्ट GMP और अब तक कितना मिला है सब्सक्रिप्शन।
