Get App

Prostaram Info Systems IPO: प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स का IPO तीसरे दिन 27 गुना हुआ सब्सक्राइब, NII ने 72 गुना लगाई बोली, जानिए लेटेस्ट GMP

Prostaram Info Systems IPO: इनवर्टर और UPS बनाने वाली ये कंपनी अपने 1.6 करोड़ इक्विटी शेयरों की बदौलत ₹168 करोड़ जुटाने की योजना में है। IPO का प्राइस बैंड ₹95-105 प्रति शेयर है। 29 मई इसके सब्सक्रिप्शन की लास्ट डेट है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 29, 2025 पर 2:34 PM
Prostaram Info Systems IPO: प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स का IPO तीसरे दिन 27 गुना हुआ सब्सक्राइब, NII ने 72 गुना लगाई बोली, जानिए लेटेस्ट GMP
रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से का लगभग 21 गुना सब्स्क्राइब किया है

Prostaram Info Systems IPO: पावर सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Prostarm Info Systems के आईपीओ को मार्केट से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। 26 मई से खुला यह IPO अपने सब्सक्रिप्शन के तीसरे और अंतिम दिन 29 मई को करीब 27 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। NSE के आंकड़ों(सुबह 11:40 बजे तक) के अनुसार, कंपनी के 1.12 करोड़ शेयरों के ऑफर साइज के मुकाबले लगभग 30.21 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।

किस कैटेगरी में कितना हुआ सब्सक्राइब?

प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स के आईपीओ को गैर-संस्थागत निवेशक(NII) से बंपर सब्सक्रिप्शन मिला है। इन्होंने अपनी रिजर्व कोटे से 72 गुना से अधिक सब्सक्राइब कर लिया है। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से का लगभग 21 गुना सब्स्क्राइब किया है। वहीं QIBs ने अपने कोटे का करीब 4 गुना सब्स्क्राइब किया है।

Prostarm Info Systems के आईपीओ की पूरी जानकारी

इनवर्टर और UPS बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ 1.6 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। अपने IPO से कंपनी ₹168 करोड़ जुटाने की योजना में है। इसका प्राइस बैंड ₹95-105 प्रति शेयर है। आईपीओ 27 मई से 29 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। निवेशक एक लॉट यानी 142 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए न्यूनतम निवेश ₹14,910 है। बता दें कि कंपनी आईपीओ से मिलने वाले पैसों का उपयोग वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ऋणों के पुनर्भुगतान और कई अधिग्रहणों में करेगी। Choice Capital Advisors इस IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा है।

ग्रे मार्केट में क्या चल रहा है भाव?

Investorgain के अनुसार कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में ₹129 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। इसका मतलब है कि आईपीओ मूल्य ₹105 प्रति शेयर पर 22.86 प्रतिशत (₹24) का GMP है। वहीं IPO Watch के अनुसार कंपनी के अनलिस्टेड शेयर आईपीओ मूल्य से ₹20 अधिक, यानी ₹125 प्रति शेयर पर ग्रे मार्केट प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें