Quality Power IPO: क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विप्मेंट्स लिमिटेड का आईपीओ पहले दिन तक 62 फीसदी सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 69.24 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.11 करोड़ शेयर हैं। महाराष्ट्र स्थित एनर्जी ट्रांसमिशन इक्विपमेंट कंपनी ने पब्लिक इश्यू से पहले ही एंकर निवेशकों से ₹386 करोड़ से अधिक जुटा लिए थे। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए ₹859 करोड़ जुटाने का है। यह आईपीओ 18 फरवरी तक बोली के लिए खुला रहेगा।
