इस हफ्ते यानी 1 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई IPO लॉन्च या लिस्टिंग नहीं है। हालांकि, SME सेक्शन में IPO के मोर्चे पर सक्रियता जारी रहेगी। इस हफ्ते SME सेगमेंट में 6 लिस्टिंग है, जिनमें 5 पब्लिक इश्यू पिछले हफ्ते ही बंद हो चुके हैं और एक इश्यू आने वाले हफ्ते में बंद होगा।
