QVC Exports IPO: क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह अंतिम दिन तक 535 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 26 अगस्त को किया जाएगा। इसके बाद 27 अगस्त को पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट्स में शेयर क्रेडिट किए जाने की उम्मीद है। असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया भी 27 अगस्त को ही शुरू हो जाएगी।
