Get App

Radiant Cash Management IPO: पहले दिन सिर्फ 4% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों से कंपनी को 6% मिली बोली

रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज का आईपीओ पहले दिन शुक्रवार 23 दिसंबर को 4 फीसदी सब्सक्राइब हुआ। कंपनी को रिटेल निवेशकों से 6% बोली मिली। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) ने अपने हिस्से के शेयरों का करीब 5 फीसदी सब्सक्राइब किया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 23, 2022 पर 8:26 PM
Radiant Cash Management IPO: पहले दिन सिर्फ 4% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों से कंपनी को 6% मिली बोली
Radiant Cash Management के IPO के लिए निवेशक 27 दिसंबर तक पैसे लगा सकेंगे

Radiant Cash Management Services IPO: रेडिएंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज का इनीशियल पब्लिक (IPO) ऑफर आज यानी शुक्रवार 23 दिसंबर से बोली के लिए खुल गया है। कंपनी के IPO को पहले दिन सिर्फ 4 फीसदी बोली मिली। Radiant Cash Management ने अपने IPO के तहत कुल 2.74 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में अभी तक उसे 11.26 लाख शेयरों के लिए बोली मिली है। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों का 6 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब किया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 11,400 शेयरों के लिए बोलियां जमा की, जबकि उनके लिए करीब 58.77 लाख शेयरों को आरक्षित किया गया है।

इसके अलावा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) के हिस्से में कंपनी को 5 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ने अपने IPO का 50% हिस्सा QIB के लिए, 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए और बाकी 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है।

एंकर निवेशकों से जुटाए 116.38 करोड़ रुपये

रिटेल कैश मैनेजमेंट सेवा मुहैया कराने वाली इस कंपनी ने एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 116.38 करोड़ रुपये जुटाने के बाद अपने IPO साइज को 3.91 करोड़ शेयरों से घटाकर 2.74 करोड़ शेयरों का कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें